फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार घंटे धुंध की चपेट में रहा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर छाई धुंध के कारण धीमी रफ्तार से जाती बस। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नवंबर की शुरुआत के साथ ही धुंध दिखाई देने लगी है। बृहस्पतिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इसका असर दिखा।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से आठ बजे तक करीब चार घंटे धुंध छाई रही। इसके कारण वाहनों की गति धीमी हो गई। करीब 30 मीटर तक कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। छोटे-बड़े सभी वाहन अग्रदीप जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने धुंध के प्रभाव की पुष्टि की। उन्होंने चालकों से सीमित गति से वाहन चलाने की अपील की है। यूपीडा और पीआरवी को भी इस स्थिति के लिए मुस्तैद किया गया है। चालकों को बीच रास्ते के बजाय पार्किंग लेन में वाहन खड़ा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें