फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला जिंदवाबाड़ी में बुधवार दोपहर युवक का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह बुधवार की सुबह ही ससुराल से घर लौटा था।
विज्ञापन

मोहल्ला जिंदवाबाड़ी निवासी रईस अहमद का बेटा सईस (32) मुंबई में सिलाई का काम करता था। पिता ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह घर आया था। बहू शाहीन के मायके में होने से दो दिन पहले वह रायबरेली के गांव खुशरू स्थित ससुराल गया था। बुधवार सुबह बेटा घर लौटा और छत पर बने कमरे में लेट गया। शाम करीब तीन बजे पिता ने उसका शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटका देखा। पुलिस ने जांच की। पिता ने बताया कि छह साल पहले शादी हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई की मौत से शाहरुख, सैफ, बहन रुखसार, रेशमा सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें