फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नहर में फेंके गए युवक की गला दबाकर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बीकामऊ गांव के पास तीन दिन पहले नहर में पड़े मिले युवक की पहचान न होने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बीकामऊ गांव के पास छह अक्तूबर को गांव के बाहर नहर में करीब 28 साल के युवक का शव उतराता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने जांच की थी और पहचान कराने का प्रयास किया था। कुछ पता न चलने पर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। बृहस्पतिवार को अज्ञात में ही पोस्टमार्टम हुआ। इसमें गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है।
युवक ब्रांडेड कंपनी के कपड़े पहने है, इससे किसी अच्छे घर से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने अब जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें