फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सराफा कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। पुरवा-पाटन मार्ग पर मेड़ीलालाखेड़ा चौराहे के पास वाहन की टक्कर से सोने की दुकान में काम करने वाले बाइक सवार कारीगर की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के गांव पकराबुजुर्ग निवासी पृथ्वीपाल सोनी (49) बुधवार की रात 10 बजे पाटन से अपने घर बाइक से जा रहे थे। पुरवा-पाटन मार्ग पर मेड़ीलालाखेड़ा चौराहे के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी रिंकी ने बताया कि पति सोने की दुकान में कारीगर थे। सात बच्चों में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। पति की मौत से पत्नी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें