प्रधानंमत्री को पत्र भेजने के लिए रंगीन लिफाफ तैयार करते छात्र-छात्राएं। स्रोेत शिक्षक
सफीपुर। रनियमाऊ कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने नो बैग डे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखकर अपनी के समाधान की अपील की। बच्चों ने कानपुर सरैयाघाट-उन्नाव गंगा पुल को दोबारा बनवाने की मांग की। साथ ही, कटरी क्षेत्र और जिले की खराब सड़कों को दुरुस्त कराने की मार्मिक अपील भी की।
शनिवार को रनियमाऊ कंपोजिट पाठशाला में छात्रों के पास बस्ते या किताबों का बोझ नहीं था। शिक्षक अमित तिवारी की पहल पर बच्चों ने रंगीन कागज और कलम से चिट्ठियां लिखीं। उन्होंने अपने हाथों से लिफाफे भी तैयार किए। लिफाफे बनाते समय बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का उपयोग किया। इस गतिविधि से उन्हें कला, नाप-जोख, प्रस्तुतीकरण और उद्यमिता की शुरुआती समझ मिली। तैयार लिफाफों में पत्र रखकर प्रधानमंत्री को भेजे गए।
शिक्षक ने बताया कि नो बैग डे का उद्देश्य बच्चों को किताबों से बाहर निकालकर जीवन से जोड़ना है। बच्चों ने अपनी आंखों से देखी समस्याओं को शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने खराब सड़कें और नीचे पुल पर भरते पानी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए पत्र लिखे। लिफाफे खुद बनाकर बच्चों ने सीखा कि कल्पना और कौशल को उपयोगी उत्पाद में बदला जा सकता है।