आसीवन पुलिस की गिरफ्त में तीन किलो गांजे के साथ पकड़े गए तस्कर। स्रोत पुलिस
सफीपुर। आसीवन पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच के दौरान तीन गांजा तस्करों को पकड़ा है। इनके पास तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनाओं को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात 11 बजे उन्नाव-संडीला मार्ग पर स्थित पीपल पौशाला के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक ऑटो रिक्शा को रोककर उसमें सवार तीन लोगों से पूछताछ की गई तो गोलमोल जवाब देने लगे। जवाब से संतुष्ट न होने पर पुलिस को तीनों पर शक हुआ। तलाशी में ऑटो में रखा काला बैग मिला। जांच की गई तो उसमें तीन पैकेट गांजा बरामद हुआ। तौल में गांजा तीन किलो निकला। पुलिस तीनों को थाने लाई, गांजा तस्करों की पहचान आसीवन थानाक्षेत्र के कनीगांव निवासी रामबाबू, औरास थानाक्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी विमलेश और तीसरा बिहार राज्य के खगड़िया जिले के थाना सिलौली क्षेत्र के गांव हरिपुर निवासी एमडी आजाद के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि एमडी आजाद ने ही दोनों को इस काम में लगाया था। तीनों के पास से तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों को जेल भेजा गया है।