फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 22.73 करोड़ से होगा मंगतखेड़ा पड़री मार्ग का नवनिर्माण

विज्ञापन
बदहाल मंगतखेड़ा-पडरी मार्ग से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
असोहा। उन्नवा-पुरवा मार्ग को उन्नाव-पड़री मार्ग से जोड़ने वाला मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग करीब आठ साल से जर्जर हालत में है। पीडब्ल्यूडी अब इसका नवनिर्माण कराएगा। शासन ने इसके लिए 22.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

11 किलोमीटर लंबा मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग लगभग आठ से से गड्ढों में तब्दील है। आए दिन राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साढ़े तीन मीटर चौड़ा मार्ग अब साढ़े पांच मीटर चौड़ा होगा। इसे नयाखेड़ा के पास प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से जोड़ा जाएगा।
सड़क निर्माण होने से मंगतखेड़ा, पोंगहा, जगेथा, रमईखेड़ा, लालाखेड़ा, पडरी खुर्द, पड़री कला, तिवारीखेड़ा, बाबूखेड़ा, नयाखेड़ा आदि गांवों के साथ पड़री खुर्द स्थित राजकीय बालिका महाविद्यालय और पड़री स्थित शिव प्रसाद पांडेय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें