फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो और गाेवंश मिले मृत, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। कोरारीकला गांव के बाहर खेतों में बृहस्पतिवार शाम को करीब 12 गोवंश मिले मिले थे। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह दो अन्य गोवंश फिर मृत पाए गए। ग्रामीणों ने मृत गोवंश गोशाला के होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचलगंज थाना क्षेत्र के जमुका रोड पर करीब दो किलोमीटर आगे खाली खेत में करीब 12 गोवंश मृत मिले थे। कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र अंकित चौधरी ने पीआरवी को इसकी सूचना दी थी। बड़ी संख्या में शव मिलने से प्रशासन चौकन्ना हो गया। तहसीलदार सदर मनीष द्विवेदी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार पुलिस बल व जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के विरोध के बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। रात करीब एक बजे जेसीबी से शव जमीन में दफन किए गए।
शुक्रवार सुबह गांव के बाहर लालाहार में दो और मृत गोवंश मिले। ग्रामीण रामसिंह और अंकित चौधरी ने बताया कि गोशाला में गोवंशों की हालत खराब है। कर्मचारी रात को मृत मवेशियों को बाहर फेंक आते हैं। पंचायत अधिकारी संदीप मिश्र ने बताया कि गोशाला में 105 गोवंश हैं, जो अभी वहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें