बीघापुर। बेहटागोपी गांव में महिला का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो पति से फोन पर रुपयों को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है।
कोतवाली क्षेत्र के बेहटागोपी गांव निवासी माधुरी (25) पत्नी रामसुमेर कुशवाहा घर पर सास मुन्नी देवी, ससुर रमेशचंद्र और पांच साल के बेटे ऋतिक के साथ रहती थी। सास मुन्नी देवी ने बताया कि छह साल पहले विवाह हुआ था। बेटा रामसुमेर अहमदाबाद में नौकरी करता है। शनिवार दोपहर बहू का रुपयों को लेकर बेटे से कुछ बातचीत चल रही थी। कुछ देर बाद बहू का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि मृतका का मायका रायबरेली के लालगंज में है। मायके वालों के आने के बाद जो तहरीर मिलेगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।