सफीपुर। उन्नाव के जहांगीरनगर निवासी पेंटर रामनरेश (42) की बस से चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 28 जुलाई को हुए पोस्टमार्टम में हृदयगति रुकने से मौत की पुष्टि हुई है।
भाई वीरेंद्र ने बताया कि रामनरेश 18 जुलाई को छोटी बेटी सोनिका का जन्मप्रमाणपत्र बनवाने घर आए थे। वह 26 जुलाई को मियागंज चौराहा स्थित स्टैंड से बस से चंडीगढ़ के लिए निकले थे। पंजाब पहुंचने पर बस चालक ने उन्हें मृत पाया और पुलिस को सूचना दी। 27 जुलाई की सुबह उनकी पत्नी गीता को भी मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली। पंजाब पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव उन्नाव भिजवा दिया। 28 जुलाई को आसीवन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनकी चार बेटियों में सोनल, संगनी, सोनाली और सोनिका हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने से मौत की बात सामने आई है।