फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आपराधिक मुकदमे वाले 48 अधिवक्ताओं के केस की सुनवाई अब कानपुर जिला न्यायालय में

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आपराधिक मुकदमों वाले 48 अधिवक्ताओं से जुड़े केस की सुनवाई कानपुर जिला न्यायालय में स्थानांतरित कर दी गई है। इन अधिवक्ताओं के खिलाफ करीब 60 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने ऐसे अधिवक्ताओं की थानावार सूची तैयार की है जिन पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूची में कोतवाली, दही, पुरवा, बीघापुर, बारासगवर, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी, माखी और अजगैन थाना क्षेत्र के नाम शामिल हैं। पुलिस आंकड़ों और उप्र बार काउंसिल में दर्ज विवरण के अनुसार 48 अधिवक्ताओं के खिलाफ 60 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या सदर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के 34 अधिवक्ताओं पर 37 मामले दर्ज हैं। स्थानीय अदालत से मामले स्थानांतरित होने के बाद अब संबंधित अधिवक्ताओं को अपने मुकदमों की पैरवी के लिए कानपुर जिला न्यायालय जाना होगा। एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि माॅनिटरिंग सेल से अधिवक्ताओं पर गंभीर धाराओं में दर्ज आंकड़ों को निकलवाया जा रहा है। छोटे मामलों की संख्या कम है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें