फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुष्कर्म के मामले की विवेचना में लापरवाही पर विवेचक लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दर्ज प्राथमिकी की जांच करने वाले दरोगा को एसपी ने लापरवाही के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया है। दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर दरोगा पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र एक गांव में मजदूरी करने आई प्रतापगढ़ की महिला से अप्रैल 2023 में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता के मुताबिक उसकी प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली तो 11 मई 2026 को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश हुआ। इसके बाद भी 12 दिन तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 22 मई की दोपहर थाने में दुष्कर्म में शामिल सुखचरन और अन्य को विवेचक दरोगा संजीव कुमार तोमर ने बुलाया और उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। मुझ पर सुलह का दबाव बनाने लगे। यही नहीं नामजद लोगों को क्लीनचिट दे दी। कोतवाली में न्याय मिलता न देख पीड़िता ने नौ जुलाई को एसपी से शिकायत की थी। एसपी जयप्रकाश सिंह ने मामले की जांच कराई तो सही पाया। इस पर दरोगा संजीव कुमार तोमर को लाइनहाजिर कर दिया। कोतवाल संदीप मिश्र ने बताया कि एसपी के आदेश पर दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें