फोटो-11- कठिघरा कंपोजिट स्कूल में जमीन पर गिरा छत से गिरा प्लास्टर। संवाद
फतेहपुर चौरासी। कठिघरा गांव के कंपोजिट स्कूल के बरामदे की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि स्कूल में बच्चे नहीं थे, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्कूल की इंचार्ज शिक्षिका शहनाज फातिमा ने बताया कि सोमवार को जब स्कूल खोला तो देखा कि बरामदे की छत का प्लास्टर गिरा पड़ा है। बताया कि उक्त जर्जर भवन की सूचना बीआरसी को करीब एक साल पहले दी जा चुकी है। यह तो गनीमत रही कि उस समय छात्र नहीं थे। छात्र होते तो घायल हो सकते थे। प्लास्टर गिरने के बाद छात्रों को उस तरफ जाने से रोक दिया गया।
बीईओ विनय कुमार ने बताया कि जर्जर भवन की सूचना है। बारिश से सीलन के कारण थोड़ा सा प्लास्टर गिरा है। बताया कि विद्यालय में हुई वाटर हार्वेस्टिंग के कारण छत पर सही ढाल न होना भी कारण हो सकता है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।