फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग का कटान देखने आए युवक का पैर फिसलने से गंगा में गिरकर डूबने लगा। उसे बचाने में साथी भी डूबने लगा। आसपास मौजूद गोताखोरों ने दोनों को बचाया। परिजन ने दोनों को शिवराजपुर सीएचसी में भर्ती कराया है।
कानपुर जिले के थाना शिवराजपुर के गांव भैंसऊ निवासी अनुज (19) साथी शुभम (21) के साथ सोमवार को कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर हो रहे कटान देखने आया था। कटान स्थल के नीचे पहुंचने पर अनुज का पैर फिसलने से वह गंगा नदी में गिर गया और डूबने लगा। अनुज को डूबता देख साथी शुभम उसे बचाने के लिए कूद गया। कटान देखने रोजाना लोग आते हैं। इस कारण वहां गोताखोर भी लगाए गए हैं। दोनों को डूबता देख गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला और पास रहे मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।