फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत में पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। महरामऊ गांव में खेत गए किसान का शव उसी के आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो लोगों ने नशे का लती बताया। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महरामऊ गांव निवासी विजयराज (40) खेती करता था। मां मोहिनी ने बताया कि शनिवार दोपहर खाना खाने के बाद बेटा घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद धान की रोपाई करने गए श्रमिकों ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर दरोगा सियाराम चौरसिया ने मौके पर पहुंच जांच की। मां आत्महत्या का कारण नहीं बता पाई। मौजूद लोगों ने उसे नशे लती बताया है। बेटे की मौत से मां मोहिनी, पत्नी संजू और बेटा आलोक बेहाल हैं। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि अभी तक मामला आत्महत्या का लग रहा है। किसी से कोई विवाद नहीं है। कुछ लोगों ने नशे का लती भी बताया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें