फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर शनिवार की सुबह जगदीशपुर गांव के पास युवक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ट्रेन में साथ रही पत्नी को इसका पता नहीं चला। लखीमपुरखीरी स्थित घर पहुंचने के बाद उसने पति कवे न मिलने की बात बताई। इस पर परिजन वहां के जीआरपी थाने पहुंचे। लखीमपुर जीआरपी ने उन्नाव जीआरपी से संपर्क किया तो ट्रैक पर शव मिलने का पता चला।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान के पिपरक्रमचंद निवासी रूपेश कुमार (27) पत्नी प्रीती और दो बच्चों रिमझिम और निशांत के साथ प्रतापगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। चाचा सहजराम ने बताया कि वह घर का इकलौता बेटा था। शुक्रवार की शाम रूपेश पत्नी और बच्चों के साथ ट्रेन से घर आने के लिए निकला था। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर गांव के सामने रूपेश ट्रेन से गिर गया लेकिन उसकी पत्नी को पता नहीं चला। प्रीती ने घर आकर पति के न मिलने की बात बताई। जीआरपी की मदद से पता लगाया गया, तब घटना की सही जानकारी हुई।
अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला था। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें