फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर एचएएल कर्मी की मौत

विज्ञापन
फोटो-2- परिजनों को फोन पर पति के मौत की सूचना देती पत्नी रुचि। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया गांव के पास शनिवार की सुबह 8:30 बजे वाहन की टक्कर से कार सवार एचएएल के कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर खंभौली गांव निवासी अंकित कुमार कनौजिया (38) लखनऊ की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में कर्मचारी थे। शनिवार सुबह ड्यूटी कर ऑल्टो कार से घर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर मटरिया गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी रुचि ने बताया कि अंकित का एक महीने पहले ही बंगलुरू से लखनऊ तबादला हुआ था। पत्नी औरास ब्लॉक के शाहपुर तोंदा गांव में शिक्षिका हैं। बेटे की मौत से मां मालती, बहन उपासना, साधना, पत्नी रुचि बेहाल हैं। उनकी छह साल की बेटी है।
विज्ञापन

कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें