पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया।
थानाक्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पाटन स्थित स्कूल में साथ पढ़ाई करता था। इस दौरान दोनों के बीच संबंध हो हो गए। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। युवक वर्ष 2025 में पुलिस में भर्ती हो गया। इसके बाद भी वह कई होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर मना कर दिया और परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है। लड़का शादी करने के लिए तैयार हो गया है।