फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुकानदार के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो-4-चोरी की घटना की जानकारी देते पीड़ित विजयशंकर। संवाद
विज्ञापन
बिछिया। अचलगंज के बदलीखेड़ा गांव में चोरों ने मंगलवार की रात मिठाई व किराना की दुकान चलाने वाले व्यापारी के घर को निशाना बनाया। घटना के समय व्यापारी परिवार के साथ गांव गया था, बुधवार सुबह लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के अनुसार 15 हजार रुपये और करीब चार लाख के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

बदलीखेड़ा निवासी विजयशंकर घर में ही किराना और मिठाई की दुकान किए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह पैतृक गांव गौरी शंकरपुर ग्रांट गए थे। घर पर ताला बंद था। रात में ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी और बक्से में रखे 15 हजार रुपये और करीब चार लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह घर लौटने पर गेट, बक्सों व अलमारियों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा था। यूपी-112 पर सूचना दी तो दो सिपाही आए। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें