फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कबड्डी खिलाड़ियों को दिए गए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
फोटो-20-जिला क्रीड़ा अधिकारी व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ प्रमाणपत्र लिए खिलाड़ी। स्रोत: आ
विज्ञापन
उन्नाव। जिला खेल कार्यालय एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कबड्डी खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतिभाग के प्रमाणपत्र दिए गए। इसके अलावा कबड्डी मैट का भी पूजन किया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में कबड्डी मैट बिछाई गई। इस पर प्रशिक्षण शुरू करने से पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने मैट का पूजन किया। इसके बाद पूर्व में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व कबड्डी किट का वितरण किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि अनुशासन में रहकर अपना अभ्यास जारी रखें। नशे आदि के व्यसनों से बचते हुए चारित्रिक मजबूती को बनाए रखें। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल, सदस्य उत्कर्ष बाजपेई, सुचिता बाजपेई, आनंद मोहन, विकास अवस्थी, कृष्ण प्रताप सिंह, एथलेटिक्स कोच कुशमेश कुमार, शिवानी गुप्ता, शशिकांत, मनोज, शिवम शर्मा, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें