फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऋण माफ कराने का झांसा देकर 3.10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बैंक एजेंट बनकर क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ कराने के नाम पर युवक और उसके साथी ने 3.10 लाख रुपये की ठगी कर ली। उधर बैंक में ऋण न जमा होने पर सात लाख रुपये का ऋण होने का बैंक से नोटिस आया गया। तहरीर आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के दिलवल गांव निवासी रामकैलाश की पत्नी सुनीता रावत ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 जून 2016 को उसने बैंक से करीब पांच लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। जमा न करने पर वह ब्याज सहित करीब सात लाख रुपये हो गया। बैंक से कई बार जमा करने के लिए नोटिस आया। इसी बीच उसकी मुलाकात अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पिपरोसा गांव निवासी ललित तिवारी से हुई। उसने अपने को बैंक का एजेंट बताया और ऋण का आधा रुपया माफ करने का भरोसा दिलाया। पीड़िता के मुताबिक तीन बार में करीब 3.10 लाख रुपये भी ले लिए लेकिन बैंक में रुपये जमा नहीं किए। इससे बैंक से आरसी जारी कर दी गई। बाद में पता चला कि ललित के इस खेल में उसका साथी शिवाधार भी शामिल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ललित और उसके साथी शिवाधार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें