फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-7-राजकुमार (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
अचलगंज। बंडहमीरपुर गांव में युवक का शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने नशे का लती बताने के साथ पत्नी से विवाद की भी बात बताई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बंडहमीरपुर राजकुमार (30) पिता उमेश तिवारी के साथ खेती करता था। शराब का लती होने से परिजन भी परेशान रहते थे। शनिवार की रात भी नशे की हालत में घर आने पर पत्नी रजनी से विवाद हो गया। इसके बाद राजकुमार कमरे में चला गया। पत्नी घर के कामों में लगी रही। काम करने के बाद जब कमरे में गई तो देखा पति रस्सी के फंदे से लटका था। यह देखकर वह चीख पड़ी। जीवित होने की संभावना से परिजन ने नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने नशे की हालत में खुदकुशी की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें