फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में अकेली थी महिला, चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। पुरंदरपुर गांव में बुधवार रात घर के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर घर मे दाखिल हुए चोरों ने सोने-चांदी के चार लाख के जेवर और सात हजार रुपये चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के उंचवा गांव निवासी मालती देवी पत्नी रामसेवक लोध ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति और ससुर मुंबई में नौकरी करते हैं। वह घर पर अकेले रहती है। बुधवार की रात खाना खाने के बाद छत पर पंखा लगाकर सो गई। बृहस्पतिवार सुबह आंख खुलने पर आंगन में आई तो देखा कमरों के दरवाजे खुले थे। बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था। पीछे जाकर देखा तो लकड़ी का दरवाजा भी टूटा पड़ा था। उसी से चोर घर के अंदर दाखिल हुए। पीड़िता के मुताबिक चोर करीब चार लाख कीमत के जेवर और सात हजार रुपये, घर का बैनामा, बीमा पॉलिसी से संबंधित कागज चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें