फोटो-13- चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के जंगल में लगी आग। संवाद
नवाबगंज। चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के जंगल में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। सूचना मिलते ही पक्षी विहार प्रशासन, वन विभाग और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नवाबगंज पक्षी विहार की झील की तरफ जंगल से धुआं और आग की लपटें उठती देख पक्षी विहार और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंखे। झील के पानी तथा पेड़ों की हरी टहनियों की मदद से आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को झील के किनारे तक पहुंचने में कठिनाई हुई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। वाइल्ड लाइफ रेंजर विवेक सिंह ने बताया कि आग से लगभग एक बीघा क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी पक्षी को नुकसान नहीं हुआ है।