फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जनगणना में लापरवाही पर दो अनुदेशकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्य में लापरवाही बरतने और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में बीएसए ने दो अनुदेशकों पर कार्रवाई की है। उनका मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
विज्ञापन

बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों ने उच्चाधिकारियों को बताया कि कुसैला उच्च प्राथमिक स्कूल के अनुदेशक रामलखन और जटपुरवा स्कूल के अनुदेशक आशुतोष शुक्ला ने आवंटित जनगणना कार्य प्रारंभ नहीं कराया है। चार्ज अधिकारी तहसीलदार देवेंद्र यादव और बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर दोनों अनुदेशकों का मानदेय रोक दिया है। इससे पहले कंपोजिट विद्यालय बड़ादेव के सहायक शिक्षक कृष्णचंद्र शुक्ला को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें