फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज आंधी और बारिश से 13 घंटे बिजली आपूर्ति रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। जिले में बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते 13 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शुक्रवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।औरास पवार हाउस से हाथीखेड़ा, जमालनगर, परौरी और औरास चार फीडरों से क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी-पानी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। बिजली कर्मियों ने आई फाल्ट को शुक्रवार सुबह सही करने का प्रयास किया। शुक्रवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान बिजली के उपकरण तो शोपीस बने ही रहे। घरों में पेयजल संकट भी गहराया रहा।
विज्ञापन

बिजली निगम के जेई रामू ने बताया कि तेज आंधी पानी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बहाल करा दी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें