फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार ऑटो पलटा, मासूम सहित पांच घायल

विज्ञापन
फोटो-3- मियागंज सीएचसी में मौजूद घायल। संवाद - फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
विज्ञापन
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रानीबाग के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ऑटो पलट गया। इस हादसे में मासूम बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव बनहारखेड़ा निवासी राकेश पाल ऑटो चलाते हैं। बृहस्पतिवार को ऑटो में कुड़वाखेड़ा गांव के रामबहादुर (38), मुशीराबाद के नाजिम (27), उनकी एक साल की बेटी रुखसार, कुल्हाअटौरा की यशोदा (35) पत्नी शिवमंगल और बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी कैलाशा (60) पत्नी जोद्धी को बैठाकर मियागंज जा रहे थे। तेज रफ्तार ऑटो लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रानीबाग के पास पलट गया। इससे पांचों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया है।

फोटो-3- मियागंज सीएचसी में मौजूद घायल। संवाद- फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें