फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गल्ला व्यापारी से दस हजार रुपये की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। खादिमअली खेड़ा के एक गल्ला व्यापारी से गेहूं का सौदा करने के नाम पर टप्पेबाज ने दस हजार रुपये पार कर दिए। बताए गए पते पर जब व्यापारी पहुंचा तो उस नाम का कोई व्यक्ति न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। पैसा देते समय टप्पेबाज की फोटो पुलिस को तहरीर के साथ दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खादिमअली खेड़ा गांव निवासी संतोष कुमार पीखी रोड पर गल्ला खरीद का काम करते हैं। बताया कि मंगलवार को दुकान पर एक युवक आया और उसने अपना नाम विपिन शर्मा उर्फ विकास पंडित निवासी उम्मेदराय बाजार मोहल्ला बताया। घर से गेहूं की तौल कराने की बात कही। कहा कि कुछ देर बाद गाड़ी लेकर उसके घर आ जाएं। युवक ने मोबाइल नंबर देकर उसको विश्वास में लेते हुए 10 हजार एडवांस भी ले लिए। गल्ला व्यापारी उसके बताए पते पर पहुंचा तो उसे उस नाम का कोई युवक नहीं मिला। मोबाइल मिलाया तो बंद था। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को तहरीर दी हैं। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें