फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुख्य गेट की कुंडी काटकर चोर ले गए जेवर और बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कुल्हा अटौरा गांव में मंगलवार की रात मुख्य गेट की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर जेवर और पीतल के बर्तन सहित करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। बुधवार सुबह पता चलने पर पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कुल्हा अटौरा निवासी सजीवन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह भाई अशोक के साथ लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। सजीवन के दो बेटे अरुण और अमन गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात बिजली न आने पर दोनों बेटे दुकान वाले घर में सो गए। घर पर ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने बाहर के दरवाजे की कुंडी काटकर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़ा और सजीवन की पत्नी सरोजनी के साथ छोटे भाई अशोक की पत्नी गुड़िया के सोने-चांदी के जेवर और पीतल के बर्तन उठा ले गए। अशोक की पत्नी गुड़िया का संबंध विच्छेद होने के बाद भी जेवर यहीं रखे थे। पीड़ितों के मुताबिक जेवर और बर्तनों की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें