फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से जले छह घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। दीनाखेड़ा गांव में घूरे से उड़ी चिंगारी से छह घरों की गृहस्थी जल गई। अग्निशमन विभाग के जवानों ने आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बांगरमऊ तहसील के गांव दीनाखेड़ा में बुधवार को किसी ने चूल्हे की राख घूरे पर फेंक दी। उसकी चिंगारी धीरे-धीरे आग के शोले में तब्दील हो गई और तेज धुआं निकलने के साथ लपटें निकलने लगी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में शिवबालक, रमेश, राधे के साथ भगौती, मुन्नीलाल, होरीलाल, ऊषा और सर्वेश के घरों को चपेट में ले लिया। घास-फूस की झोपड़ी होने से आग की लपटें और बढ़ गईं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर अग्रिशमन को सूचना दी। दमकल का वाहन पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया। आग से घरों में रखे फूस के छप्पर व झोपड़ियां जल गईं। क्षेत्रीय लेखपाल अंकित ने नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें