फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शादी का झांसा देकर चचेरे देवर ने महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। विधवा नेे अपने चचेरे देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। बताया कि वह चार महीने की गर्भवती है। ससुराल वाले भी देवर का साथ दे रहे हैं। देवर, सास सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि करीब चार साल पहले पति की मौत हो गई थी। वह दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती है। चचेरा देवर हरिनाम शादी का झांसा देकर करीब एक साल से शारीरिक शोषण करता रहा। वह चार माह की गर्भवती है। उसने देवर से शादी के लिए कहा तो मना कर दिया। चचेरे ससुर, सास सहित अन्य लोगों को जानकारी दी तो सभी ने हरिनाम का पक्ष लेते हुए गाली-गलौज की। प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें