फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दुकान के टिनशेड में उतरे चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-12- नितिन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
औरास। इनायतपुर गांव में किराना की दुकान पर नमकीन लेने गए युवक की टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

औरास थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी नितिन (20) पुत्र सुनील बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे घर से रोड पर किराना की दुकान पर नमकीन लेने गया था। दुकान पर सपोर्ट के लिए टिनशेड में लगे लाेहे के पाइप को पकड़ा। टिनशेड पर पड़े बिजली के कटे तार से आ रहे करंट की चपेट में आने से नितिन बेहोश होकर गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया घटना का पता चला है लेकिन परिजन ने न जानकारी दी और न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें