फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान नगरपंचायत के एक मोहल्ला निवासी ने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि युवक ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेटी से दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि चौकी पुलिस कार्रवाई की बजाय समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि दो मई की सुबह आठ बजे उनकी 14 साल की बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में युवक ने रोका और कहा कि तुम्हारे पिता का एक्सीडेंट भोगला गांव के मोड पर हो गया है। यह सुनकर बेटी घबरा गई। युवक ने अपने पास से बोतल देकर पानी पिलाया। आरोप है कि पानी पीने के बाद बेटी बेहोश हो गई तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी हालत में छोड़कर भाग गया। बेटी ने आपबीती बताई तो युवक से बात की गई तो कहीं भी बताने पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शिकायत पर मोहान चौकी पुलिस ने कार्रवाई की बजाय समझौता करने का दबाव बनाया। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें