फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क पार कर रही महिला की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। पुरवा-मौरावां मार्ग पर मुरैता नवीन गांव के पास सड़क पार कर रही वृद्धा की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मौरावां थाना के गांव मुरैतानवीन निवासी फूलदुलारा (65) पत्नी कल्लू रावत का घर मौरावां-पुरवा मार्ग के किनारे है। रविवार की रात फूलदुलारा सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। गश्त कर रहे थानाध्यक्ष ने रास्ते के किनारे शव पड़ा देखा और उसे हटवाया। वृद्धा इकलौते बेटे बच्चनलाल के साथ रहती थी। पति की पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें