फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से बीए के छात्र की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
फोटो-5- विमल (फाइल फोटो) - फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
विज्ञापन
कलवंशी (उन्नाव)। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर मिर्जापुरकला गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार बीए के छात्र की मौत हो गई। पीछे बैठे चाचा घायल हो गए। घटना के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के गांव सबसुखखेड़ा गांव निवासी विमल (22) पुत्र पप्पू बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह चाचा रामसनेही (19) पुत्र रामदयाल के साथ बीए द्वितीय वर्ष की चल रहे सेमेस्टर परीक्षा देने बुधवार को माखी थानाक्षेत्र के मिर्जापुरकला गांव स्थित एक निजी महाविद्यालय समाजशास्त्र विषय की परीक्षा देने गया था। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से लौट रहे थे। चाचा रामसनेही के मुताबिक विमल बाइक चला रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर मिर्जापुर कला गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने विमल को मृत घोषित कर दिया। रामसनेही को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चाचा रामसनेही ने बताया कि विमल पढ़ाई करने के साथ फ्लिपकार्ट में नौकरी करता था। बेटे की मौत से मां माया देवी, बड़ी बहन नेहा, छोटा भाई अनुज सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि लोडर और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें