फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक से स्टंट कर रहा युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

विज्ञापन
फोटो-3- पुलिस के हत्थे चढ़ा स्टंटबाजी करने वाला युवक। स्रोत: पुलिस - फोटो : एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते कमांडेंट व अन्य।
विज्ञापन
बांगरमऊ। नगर के तिकोनिया तिराहा संडीला मार्ग पर बुधवार दोपहर सड़क पर स्टंट कर राहगीरों की जान जोखिम में डालने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह सार्वजनिक स्थान पर बाइक को तेज रफ्तार में घुमाकर आने-जाने वालों का रास्ता बाधित कर रहा था।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अंसार हुसैन रिजवी हमराही रजत कुमार के साथ गश्त पर थे। दोपहर करीब एक बजे तिकोनिया तिराहा पर एक युवक बाइक से स्टंट करता मिला। पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकिब खान निवासी ग्राम मऊ बताया। पुलिस ने बाइक सीज कर युवक के खिलाफ जान जोखिम में डालने की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि युवक जान जोखिम में डालकर स्टंट कर रहा था। वह दूसरों के लिए भी खतरा बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें