फोटो-1- गुड्डू उर्फ सरताज अली (फाइल फोटो)।
- फोटो : एसएसबी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते कमांडेंट व अन्य।
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार की सुबह छह बजे भल्लाफार्म के पास बाइक पर बैठे युवक को झपकी आ गई। इससे वह सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे डंपर से कुचलकर मौत हो गई। बाइक चला रहा साथी बाल-बाल बच गया।
कानपुर के थाना नौबस्ता के सत्तीपुरवा मछरिया निवासी गुड्डू उर्फ सरताज अली (48) साथी मो. उस्मान के साथ लखनऊ में शादी समारोह में गए थे। बुधवार की सुबह छह बजे दोनों बाइक से कानपुर लौट रहे थे। बाइक मो. उस्मान चला रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्लाफार्म से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे बैठे सरताज अली झपकी आने से सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे डंपर के कुचलने से उनकी मौत हो गई। मो. उस्मान ने बताया कि गुड्डू प्राइवेट नौकरी करते थे। नौ भाई-बहनों में दूसरे नंबर के थे। शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।