उन्नाव। नए शिक्षासत्र के पहले दिन छात्र उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने छात्रों का टीका लगाकर स्वागत किया। पहली बार प्रार्थनासभा के बाद अखबार पढ़कर सुनाया गया।
शिक्षकों ने छात्रों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि इससे सामान्य ज्ञान बढ़ेगा और देश-दुनिया की जानकारी मिलेगी। हालांकि, पहले दिन किताबों का वितरण नहीं हो सका जिससे छात्रों ने पुरानी किताबों से पढ़ाई की। शिक्षकों ने बताया कि बृहस्पतिवार से किताबों का वितरण शुरू किया जाएगा। जिले के सभी 2305 परिषदीय स्कूलों में यही स्थिति रही।
बीघापुर ब्लॉक के बीघापुर खुर्द उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र अखबार पढ़ते मिले। प्रधान शिक्षक जयशंकर वर्मा ने बताया कि बच्चे उत्साहित थे। प्राथमिक स्कूल में 77 पंजीकृत छात्रों में 49 उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक स्कूल में 59 पंजीकृत छात्रों में 40 उपस्थित रहे। बिछिया ब्लॉक के पड़रीकला बाजार स्थित कंपोजिट स्कूल में 60 पंजीकृत छात्रों में 20 ही पहुंचे।
पुरवा ब्लॉक के कटरा प्राथमिक स्कूल में प्रधान शिक्षिका असना फातिमा ने छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को रोजाना यूनिफॉर्म पहनकर आने के लिए प्रेरित किया। यहां 100 पंजीकृत छात्रों में 78 उपस्थित रहे और तहरी व दूध का वितरण किया गया। इस स्कूल में भी किताबें नहीं पहुंची थीं। बिछिया ब्लॉक में नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली जा रही है।
कम रही उपस्थिति, कुछ ही किताबें आईं
कसरौर स्थित कंपोजिट स्कूल में 100 के सापेक्ष 58 छात्र उपस्थित हुए। इंचार्ज शिक्षक आशीष कुमार ने बताया कि कक्षा एक, दो और आठ की कुछ नई किताबें आई हैं। भूलेमऊ कंपोजिट स्कूल के प्रधान शिक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव और सहायक शिक्षक रामजनम सिंह ने 25 छात्रों को पुरस्कृत किया। फतेहपुर चौरासी कंपोजिट स्कूल में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद ने छात्रों का टीकाकरण कर उन्हें शामिल कराया।
फोटो-26- बीआरसी पर रखी किताबों के बांधे जाते बंडल। संवाद
हसनगंज ब्लॉक में शिक्षकों को अखबार पढ़ाने की नहीं थी जानकारी
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र के नवई, खैराबाद, बरौना न्यामत, जिंदासपुर, सुंदरपुर, सेमरामऊ, कायमपुर निवरवारा सहित कई ग्राम पंचायतों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल तो एक अप्रैल को खुले लेकिन न ही छात्र संख्या अधिक रही और न ही छात्रों को अखबार पढ़वाया गया। नवई गांव के प्राथमिक स्कूल के इंचार्ज शिक्षक नितिन के अनुसार पंजीकृत 62 छात्रों में 30 आए। बरौना गांव के प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज शिक्षका नुजहत रिजवी के बताया कि पंजीकृत 60 छात्रों में 26 ही स्कूल आए। बीईओ दीपेश कुमार ने बताया कि विद्यालयों में अखबार पढ़वाया जाना चाहिए था। अगर ऐसा नहीं हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-27- मौरावां में छात्राओं को अखबार पढ़ने की शुरुआत करातीं वार्डन सुरभि सिंह। स्रोत शिक्षिका
सरस्वती पूजन के साथ नए सत्र की शुरुआत
मौरावां। हिलौली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में नए शिक्षासत्र में मां सरस्वती का पूजन हुआ। वार्डन सुरभि सिंह ने बताया कि इस बार कक्षा छह में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को शिक्षिका सुप्रिया पांडेय ने अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में मौजूद अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं में पायल, राधिका परी, प्रियांशी, उषा और संध्या सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
फोटो-24- उच्च प्राथमिक स्कूल बीघापुर खुर्द में साथी छात्राओं को अखबार की खबरें पढ़कर सुनाती छात
फोटो-24- उच्च प्राथमिक स्कूल बीघापुर खुर्द में साथी छात्राओं को अखबार की खबरें पढ़कर सुनाती छात
फोटो-24- उच्च प्राथमिक स्कूल बीघापुर खुर्द में साथी छात्राओं को अखबार की खबरें पढ़कर सुनाती छात