फोटो-33-गंजमुरादाबाद कस्बे की गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लगी भीड़। स्रोत: पाठक
गंजमुरादाबाद। स्थानीय कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी गैस की समस्या अभी भी बरकरार है। उपभोक्ता सुबह सात बजे से ही खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी के गेट पर पहुंच जाते हैं। धूप और गर्मी के बावजूद महिलाएं और बुजुर्ग लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं।
उपभोक्ता सलीमुर्रहमान ने आरोप लगाया है कि मांग के अनुसार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग एक बार फिर लकड़ी और उपलों पर खाना बनाने को मजबूर हैं। रामबिहारी ने बताया कि तीन दिनों से लगातार चक्कर काट रहे हैं। हर बार कहा जाता है कि गाड़ी आने वाली है लेकिन लाइन में खड़े-खड़े शाम हो जाती है और स्टॉक खत्म होने की सूचना दे दी जाती है। वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति कम मिल रही है। इससे गैस वितरण में समस्या आ रही है।