फोटो- 35-एड्यूट्री स्कूल में शुरू हुई एआई आधारित शिक्षा पर छात्रों को जानकारी देते डीएम गौरांग
- फोटो : 1
उन्नाव। पूरननगर के एड्यूट्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘वॉइस ऑफ एड्यूट्री’ स्कूल पॉडकास्ट कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाधिकारी गौरांग राठी ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। यह जिले का पहला शिक्षण संस्थान है जिसने प्राथमिक स्तर पर एआई शिक्षा शुरू की है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों की अध्ययन प्रणाली में बदलाव समय की मांग है। बताया कि इससे छात्रों में कौशल विकास होता है और भविष्य में कॅरिअर बनाने में सहायता मिलती है। पॉडकास्ट में छात्रों ने प्रशासनिक सेवा, नई शिक्षा नीति और सोशल मीडिया के प्रभाव पर सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने छात्रों को लक्ष्य स्पष्ट रखने और तकनीक का सही उपयोग करने की सलाह दी।
प्रधानाचार्या ऐश्वर्या राठौर ने कौशल विकास और आधुनिक शिक्षण योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम आनंद नायक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।