फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंडर-19 क्रिकेट ट्रॉयल में 40 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
फोटो-21-चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को जरूरी जानकारी देते चयनकर्ता। स्रोत: आयोजक। - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट ट्राॅयल के दूसरे चरण में पूर्व चयनित 40 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का आंकलन किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के तहत अंडर-19 जनपदीय क्रिकेट टीम के चयन के लिए चयन ट्राॅयल चल रहा है।मंगलवार को पहले चरण के ट्राॅयल में 70 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया था। इसमें 40 खिलाड़ियों का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ था। बुधवार को इन खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी तथा विकेट कीपिंग में प्रतिभा दिखाई। चयनकर्ता नवीन सिन्हा, मनीष दीक्षित तथा ओम मिश्रा ने उनकी प्रतिभा का बारीकी से आंकलन किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि एक और चयन ट्राॅयल बृहस्पतिवार को होगा। इसके बाद टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें