फोटो-28- छात्रा खुशी को साइकिल की चाभी देते पीएसपीएसए जिलाध्यक्ष संजीव संखवार। स्रोत: शिक्षक
उन्नाव। औरास के उच्च प्राथमिक स्कूल रामपुर गढ़ौवा की दो छात्राओं को शिक्षकों ने सम्मानित किया। इन छात्राओं ने पढ़ाई के साथ खेल में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव संखवार ने प्रेरणादायक सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्होंने छात्राओं के साथ केक काटा और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। छात्रा खुशी को रेंजर साइकिल भेंट की गई। छात्रा उपासना को हाथ की घड़ी उपहार में मिली। संजीव संखवार ने कहा कि दोनों छात्राएं लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। सम्मान पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रधान शिक्षिका आरती ने भी दोनों छात्राओं को 501 रुपये का उपहार दिया।