फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टक्कर से बाइक सहित डंपर के नीचे गया युवक, टायर चढ़ने से कटा पैर

विज्ञापन
फोटो-17-हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और हाईवे पर खड़ा डंपर। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे से शुक्लागंज की ओर जा रहे बाइक सवार को उल्टी दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे युवक बाइक सहित डंपर के नीचे चला गया। टायर से कुचलकर उसका बायां पैर कट गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना के जमेल गांव निवासी सुनील कुमार रावत (35) खेती करते हैं। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे वह बाइक से इटौली गांव निवासी साली की चौथी में विदा कराने के लिए शुक्लागंज जा रहे थे। आजाद मार्ग चौराहे से शुक्लागंज की ओर मुड़ने पर सामने से उल्टी दिशा से आ रहे गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे सुशील बाइक सहित डंपर के नीचे चले गउ और बायां पैर कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। डंपर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें