पाटन। बिहार थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवती शालिनी की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी। भगवंतनगर निवासी गोविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि बेटी शालिनी (21) नौ मार्च को रिश्तेदार मोहित बाजपेई के साथ गेहूं पिसाने गई थी। लौटते समय बिहार-बक्सर मार्ग पर मोहित ने स्कूटी किनारे खड़ी की। शालिनी स्कूटी के पास खड़ी थी, तभी सुमरेपुर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया। शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने तहरीर मिलने और प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।