फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उन्नाव के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

विज्ञापन
फोटो- 18-अयोध्या जिले में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छ
विज्ञापन
उन्नाव। अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उन्नाव के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन्होंने 11 पदक अपने नाम किए, जिनमें पांच स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियाेगिता में बिछिया, औरास, सिकंदरपुर सरोसी, हसनगंज और मियागंज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग की 200 मीटर स्पर्धा में उन्नाव के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में भी खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग में रिले, कुश्ती, जूडो और एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इन स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल थे। रिले 400 मीटर बालक वर्ग में उन्नाव का दबदबा कई सालों से कायम है। उच्च प्राथमिक स्कूल रामपुर गढ़ौवा औरास की छात्रा खुशी ने एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में सराहनीय प्रदर्शन किया।


खिलाड़ियों का सम्मान और प्रोत्साहन

शिक्षकों ने वहां पहुंचकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। इनमें प्रदीप, संजीव, विद्यासागर, जिला व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा और प्रभारी व्यायाम शिक्षक पुरुषोत्तम यादव शामिल थे। बिछिया ब्लॉक के अनुदेशक विश्वजीत का नेतृत्व सराहनीय रहा। बीईओ संजय कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। छात्रा खुशी के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिक्षक संजीव संखवार ने उसे साइकिल देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें