फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, मां ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
फोटो-18- स्मिता (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बीघापुर। मुड़ियनखेड़ा भगवंतनगर गांव में स्मिता (30) का शव मंगलवार को घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मृतका की मां ममता देवी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्मिता की शादी 15 फरवरी 2023 को ऋषभ पटेल से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। मां के अनुसार, दो मार्च को इन्हीं लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति ऋषभ पटेल, सास सुमन देवी, देवर सौरभ, ननद रचिता और नंदोई दीपक पटेल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें