फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
फोटो-6- अजीत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पुरवा। सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर जाफरखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, चचेरा भाई घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी जगदीश का बेटा अजीत (22) खेती में पिता का हाथ बंटाता था। सोमवार की शाम चार बजे चचेरे भाई विकास (23) के साथ बाइक से पुरवा आ रहा था। सोहरामऊ-पुरवा मार्ग पर जाफरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। लखनऊ लेकर जाते समय अजीत की रास्ते में मौत हो गई। अजीत की मौत से मां फूलदुलारी, भाई दिनेश, बहन चांदनी और पिता बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, ट्रैक्टर का पता लगाया जा रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें