उन्नाव। हुसैननगर मोहल्ले में महिला का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय बेटी घर पर थी और वह स्नान करने गई थी। जांच के दौरान बेटी ने पुलिस को बताया कि मां का मानसिक बीमार रहती थीं। पहले भी वह छत से कूदने का प्रयास कर चुकी थीं। पुलिस को कमरे में शराब की बोतल और गिलास मिलने पर बताया कि मामा यहां रुकते हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैननगर मोहल्ला निवासी सुमन (35) पत्नी प्रकाश लोधी बेटी शालिनी के साथ घर में रहती थीं। पति सऊदी अरब में हैं। बेटी ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे वह स्नान कर रही थी, मां घर में अकेली थीं। नहाने के बाद जब बाहर निकलकर आई तो देखा मां का शव बरामदे में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। यह देखकर चीख पड़ी और पड़ोसियों को बताया। सूचना पर बदरका चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्र ने जांच की तो वहां शराब की बोतल और ग्लास रखा मिला। शालिनी के मुताबिक मामा शराब पीते हैं, उन्हीं का यह रखा हुआ है। रात में आकर घर में रुकते हैं, पोस्टमार्टम में भी हैंगिंग की बात सामने आई है।