फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। अजगैन–मोहान मार्ग पर छोटाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के उलरापुर गांव निवासी अनंतलाल यादव (46) पुत्र रामलाल अपनी बेटी के घर त्योहारी देने दही थानाक्षेत्र के बुटवल गांव गए थे। सोमवार रात आठ बजे वह गांव के रामसेवक के साथ बाइक पर पीछे बैठकर घर लौट रहे थे। अजगैन–मोहान मार्ग पर छोटाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अनंतलाल गंभीर घायल हो गए। बाइक चला रहे रामसेवक बाल-बाल बच गए। पुलिस घायल अनंतलाल को सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे निशांत ने बताया कि पिता खेती करते थे। पति की मौत से पत्नी सीमा, बड़ा बेटा निशांत, प्रशांत श्रीकांत, बेटी सोनम, मानसी बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें