फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर पलटा अनार के गत्ते लदा ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
फोटो-18-लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटा पड़ा ट्रक और बिखरे अनार भरे गत्ते। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शिवबक्शखेड़ा गांव के पास कार को बचाने में तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। ट्रक में लदे अनार से भरे गत्ते सड़क पर बिखर गए। इससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के गांव नगला लेखराज निवासी चालक मोहित कुमार (32) मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव फुलरई निवासी खलासी सुरजीत (19) पुत्र रामऔतार के साथ ट्रक में राजस्थान से अनार के गत्ते लादकर बिहार जा रहा था। शनिवार की सुबह सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के शिवबक्शखेड़ा के पास आगे चल रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। इससे चालक मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने घायल चालक को एंबुलेंस से बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। खलासी सुरजीत आंशिक रूप से घायल है। पुलिस और यूपीडा ने क्रेन की सहायता से पलटे ट्रक को सीधा कर रास्ते से हटाया गया और अनार के गत्तों को भी हटाकर रास्ता साफ किया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें